आज हम आपके लिए लाये है एक और UPSC Success Story- IAS Arpit Gupta
जो आपको इस कठिन परीक्षा मे काफी हद तक मदद करेगा।
Arpit Gupta उत्तर प्रदेश गोरखपुर के एक छोटे से कस्बे से आते है जो काफी ज्यादा पिछडा क्षेत्र है, शुरुआती पढाई इसी छोटे कस्बे से की।
9वी के बाद की शिक्षा गोरखपुर शहर मे रहकर की, शुरू से ही मेधावी छात्र Arpit Gupta को क्लास 12th मे 95% अंक मिले।
इसके बाद IIT रूड़की से mechanical engineering मे अपना B Tech 2019 मे पुरा किया।
Engineering करने के बाद Noida की एक कंपनी मे अच्छे पैकेज पर जॉब करने लगे लेकिन जॉब मे मन ना लगने के कारण UPSC सिविल सेवा की तेयारी मे लग गए।
जैसा की अधिकतर कैंडिडेट करते है, Arpit Gupta ने भी दिल्ली जाकर पढाई की और अपना पहला प्रयास दिल्ली से ही दिया।
लेकिन दिल्ली मे रहकर तैयारी करने का अर्पित का अनुभव ठीक नही रहा, स्वास्थ्य समस्याएं आने लगी और अंत मे अपने घर आ गए।
पहले प्रयास मे असफल होने के बाद काफी हताश हो गए लेकिन मोटीवेशन Arpit Gupta के अंदर था की देश हित और शिक्षा के लिए कुछ करना है।
परेशानी यही नही रुकी, 2nd attempt के Mains exam से पहले कजिन (भाई) की डेथ हो गई, जिससे अर्पित काफी हताश, परेशान और तनाव मे रहे।
किंतु परिवार जनो को देखकर प्रेरणा ली और अपना 100% दिया और आज परिणाम हमारे सामने है - IAS Arpit Gupta
Arpit Gupta का मानना है की UPSC तैयारी कर रहे उम्मीदवारो को IAS या IPS Topper का interview देखना चाहिए जिससे काफी प्रेरणा मिलती है।
IAS Arpit Gupta कहते है की Self Study करके UPSC Civil Services की परीक्षा को पास किया जा सकता है बस जरूरत है अच्छी Self Study की।
इंटरनेट पर पाठ्य सामग्री को इकट्ठा किया, खुद के नोटस बनाये और नियमित रूप से 7 से 8 घंटे पढाई करी तब कही जाकर ये मुकाम हासिल किया है।